আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘फ्री बिरयानी’ मंगवाते डीसीपी का ऑडियो वायरल, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Published on: August 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पुणे के एक डीसीपी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि रेस्‍तरां से बिरयानी मंगा लो और उसे फ्री में मंगाना. मामला प्रकाश में आने के बाद गृह मंत्री ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. ऑडियो क्लिप में डीसीपी को एक स्थानीय रेस्तरां से खाना मंगवाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है. इसके साथ ही उन्‍हें बिरयानी, देसी घी में पकाए गए प्रॉन (झींगे) जैसी कॉप्‍लिमेंट्री डिश भी फ्री में मंगाने के लिए सुना जा सकता है. दरअसल यह रेस्‍तरां उनके अधिकार क्षेत्र में आता है. यह मामला तब प्रकाश में आया जब पुणे के डीसीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

http://‘किसान-मजदूरों को पहली बार हो रहा एहसास, प्रदेश में है हमारी अपनी सरकार’

शिकायत मिलने के बाद महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने संबंधित अफसर के खिलाफ मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने पुणे के पुलिस कमिश्‍नर से इस मामले को देखने और उपयुक्‍त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. हालांकि अफसर की ओर से इन आरोपों से इनकार किया गया है. उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ एक अभियान का हिस्‍सा है. उन्‍होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक अभियान है. कुछ पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो कई सालों से एक ही जोन में तैनात हैं. चूंकि इस क्षेत्र में उनके आर्थिक हित खतरे में हैं, इसलिए विभाग के कुछ लोग मुझे बाहर करना चाहते हैं क्योंकि जब मैंने पदभार संभाला तो गतिविधियां बाधित हो गई थीं.

http://महंगाई का एक और झटका! फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now