महासमुंद. छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और विशिष्टजनों से मुलाकात के क्रम में शनिवार को अपने निवास में दिल्ली से पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पुरुषोत्तम लाल कौशिक के सुपुत्र दिलीप कौशिक व विश्वनाथ कौशिक से लंबी मंत्रणा की. वहीं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित ध्रुव व आदिवासी कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खेमराज ध्रुव ने श्री चंद्राकर से सौजन्य भेंट की तथा आदिवासियों के हितों के सन्दर्भ में चर्चा की.
http://दादी के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया फिर किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
पूर्व जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग भी श्री चंद्राकर को शुभकामनाएं देने पहुंचे. दोनों वरिष्ठ नेता गर्मजोशी से मिले और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान महा सतनाम सेना के जिलाध्यक्ष अजय कुर्रे भी मौजूद थे. निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कोसरंगी के वरिष्ठ कांग्रेसी छन्नूलाल साहू, इदरीश भाई, तुमगांव से पहुंचे विजय बांदे, शिव यादव सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. इससे पूर्व श्री चंद्राकर ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजीज कुरैशी के घर पहुंचकर चर्चा की थी. इस दौरान दिव्येश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता नारायण नामदेव, रवि साहू आदि मौजूद थे.
http://हायर सेकेंडरी ओपन स्कूल मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, 98.20% परीक्षार्थी पास







