আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपए गंवाने पर 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on: July 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के छतरपुर में 6वीं कक्षा के एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलते हुए 40 हजार रुपए गंवा दिए जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस को बच्‍चे का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन इलाके में सागर रोड पर रहने वाला 13 साल का बच्चा कृष्णा पाण्डेय मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था. इसके चलते उसकी मां के खाते से 40 हजार रुपए निकल गए. जब ये बात मां को पता चली तो उन्होने बेटे कृष्णा पाण्डेय को गेम खेलने से मना किया. इस पर बच्चे ने कमरे में खुद को बंद कर लिया. कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन वहां पहुंची तो उसने कमरा अंदर से बंद पाया और इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी.

http://वायरल है बचपन का प्यार गाना, जानिए कौन है ओरिजनल सिंगर

कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो बच्चा पंखे से लटका मिला. इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हिंदी और इंग्लिश में लिखे गए सुसाइड नोट में बच्‍चे ने अपने पैरेंट्स से माफी मांगी है. साथ ही फ्री फायर गेम में पैसे गंवाने का जिक्र भी किया है. खबरों के मुताबिक लड़के के पिता पैथोलॉजी लैब चलाते हैं और उसकी मां जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में काम करती हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही बच्चों के गेम खेलने को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह गेम पर खुद पैसा खर्च कर रहा था या कोई और उसे पैसों के लिए धमका रहा था.

http://लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया, जंगल में किया अनाचार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now