আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया में कोरोना विस्फोट, क्रुणाल के बाद दो और खिलाड़ी पॉजिटिव

Published on: July 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर कोरोना का आक्रमण जारी है. क्रुणाल पंड्या के पॉजिटिव आने के बाद 8 और खिलाड़ी आइसोलेशन में चले गए थे और सीरीज के अंतिम दो मैच नहीं खेल सके थे. लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि दो और खिलाड़ी पॉजिटिव हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम पॉजिटिव पाए गए हैं. नए टेस्ट के बाद यह परिणाम आया है. इससे पहले पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, मनीष पांडे, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर आइसोलेशन में थे.

http://CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37 स्टूडेंट्स हुए पास

क्रुणाल पंड्या से इन खिलाड़ियों के संपर्क की बात सामने आई थी. टीम इंडिया आज श्रीलंका से रवाना होगी. आइसोलेशन में रह रहे अन्य खिलाड़ियों हार्दिक, पृथ्वी, सूर्यकुमार, मनीष, दीपक चाहर और ईशान की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वे भी टीम के साथ भारत आएंगे. श्रीलंका सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार, पॉजिटिव आने वाले खिलाड़ी को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा. इसके बाद निगेटिव टेस्ट के बाद ही वे देश छोड़ सकते हैं. संपर्क में आने वाले व्यक्ति को 7 दिन आइसोलेशन में रहना होता है. युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम की पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को ही आई है. ऐसे में उन्हें अगले 10 दिन तक श्रीलंका में ही रहना होगा.

http://अली-जैस्मिन का गाना ‘2 Phone’ रिलीज, दिखा रोमांटिक अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now