नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है. रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है. इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 99.67% और वहीं छात्रों का 99.13% पास प्रतिशत रहा. वहीं, ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा. सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. विद्यार्थी अपने CBSE बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर, UMANG ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं.
http://अली-जैस्मिन का गाना ‘2 Phone’ रिलीज, दिखा रोमांटिक अंदाज
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है. इसके अलावा छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट मिल जाएगा. बता दें कि इस साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था. सीबीएसई ने 12वीं की रद्द करने के बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए 30:30:40 का फार्मूला जारी किया था. जारी फार्मूले के अनुसार 10वीं के परिणामों के 30 फीसदी, 11वीं के नंबरों के 30 फीसदी और 12वीं इंटरनल एग्जाम के 40 फीसदी वेटेज से रिजल्ट तैयार किया गया है.
http://Benelli 502C Cruiser भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









