नई दिल्ली. श्रीलंका ने तीसरे टी-20 में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. धनंजय डिसिल्वा 23 और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई.
http://देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 युवक और 15 युवतियां हिरासत में
भारतीय कप्तान शिखर धवन सहित तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. केवल कुलदीप यादव नाबाद 23 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 9 रन देकर चार विकेट चटकाए. कप्तान दासुन शनाका ने दो जबकि दुशमंत चमीरा और रमेश मेंडिस ने एक-एक विकेट लिया. मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
http://पार्षद पर 3 अज्ञातों ने फेंका गर्म तेल, हाथ और चेहरा झुलसा











