আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 युवक और 15 युवतियां हिरासत में

Published on: July 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. फरीदाबाद में लॉटरी-कमेटी की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 29 युवक और 15 युवतियों हिरासत में लिया है. मामला नीलम बाटा रोड स्थित द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट का है. बुधवार रात छापेमारी कर पुलिस ने 44 लोगों को हिरासत में लिया है. होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और शराब से भरे हुए गिलास भी मिले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने वहां रेड की थी. इससे पहले दो पुलिसकर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया था. ताकि आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके. थाना प्रभारी ने 2 हजार रुपए का नोट साइन करके पुलिसकर्मी को दे दिया जो ग्राहक बनकर होटल में गया.

http://पार्षद पर 3 अज्ञातों ने फेंका गर्म तेल, हाथ और चेहरा झुलसा

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने साइन किया हुआ नोट वहां पर मौजूद युवती जिसका नाम निशा था उसको दे दिया. बाद थाना प्रभारी ने पूरी फोर्स के साथ रात करीब 10 बजे होटल में दबिश दे दी. इस दौरान कई युवक-युवतियों को शराब के नशे में अश्लील डांस करते आपत्तिजनक हालत में पाया गया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ईश नाम के व्यक्ति ने यह पार्टी आयोजित की थी जिसने निशा नाम की युवती के माध्यम से दिल्ली और नोएडा से युवतियों को पार्टी में बुलाया गया था. सभी के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

http://6 साल की बच्ची से मौसा ने किया अनाचार, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now