আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पीले फूलों से करें नारायण का पूजन, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: July 29, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 2.35 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने छत्र और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 29 जुलाई गुरुवार

श्रावण कृष्ण षष्ठी वर्षा-ऋतु

मेष : गुरुवार का दिन आपके लिए यादगार रहेगा. अपनी मीठी वाणी की सहायता से और चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. गुरुवार का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी.

वृषभ : आपके पारिवारिक जीवन में गुरुवार को उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे.

http://2485.59 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित, भूमिहीन और पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की मिलेगी मदद

मिथुन : गुरुवार को आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आपका दिन बढ़िया बीतेगा. गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. गुरुवार को कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धनलाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे.

कर्क : आप गुरुवार को पूरा दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धन लाभ होगा. पारिवारिक कलह ख़त्म होंगी. गुरुवार के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते है.

सिंह : गुरुवार को भाग्य आपके साथ रहेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी. जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

कन्या : आपका मन गुरुवार को प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

तुला : गुरुवार को आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा. इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा.

http://बैंक डूबने पर 90 दिन के भीतर मिलेगा खाताधारकों को पैसा

वृश्चिक : आपके लिए गुरुवार का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी. परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा.

धनु : गुरुवार को भाग्य आपके साथ रहेगा. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा.

मकर : आप गुरुवार को उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ रहेगा. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

कुंभ : आपको गुरुवार को कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. गुरुवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकता है.

मीन : गुरुवार को आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नए कारोबार को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है. आपका भाग्य आपका साथ देगा. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

http://सांसद ने सरकार से पूछा- वादा शराबबंदी का किया था या शराब के पैसे से स्कूल चलाने का?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now