रायपुर. सदन की कार्यवाही तीसरी बार शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की ओर से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को वक्तव्य के लिए बुलाया. उन्होने कहा कि विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ऊपर जान से मारने की कोशिश के जो आरोप लगाए थे, वे निराधार हैं. सदन में विधायक बृहस्पत सिंह ने भी इस तरह के आरोपों और बयान के लिए खेद जताया. उन्होंने कहा कि मैंने भावावेश में मीडिया में कथन जारी किया था.
http://विधानसभा नहीं पहुंचे टीएस तो विपक्ष ने पूछा- क्या स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा हो गया है?
मेरे कथन से किसी को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ. बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़े होकर विपक्ष को धन्यवाद दिया. बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोपहर एक बजकर दो मिनट पर विधानसभा पहुंच गए. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा नहीं पहुंचे. कार्यवाही शुरू होते ही सिंहदेव के सदन छोड़ देने की बात पर हंगामा हो गया. विपक्ष ने पूछा- क्या मंत्री का इस्तीफा हो गया है. हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही अब तक दो बार स्थगित करनी पड़ी. प्रश्नकाल नहीं हो पाया.
http://जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक गाना ‘दिल लौटा दो’ रिलीज







