रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा नहीं पहुंचे हैं. उन्हें चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण विधेयक सदन में पेश करना था. कार्यवाही शुरू होते ही सिंहदेव के सदन छोड़ देने की बात पर हंगामा हो गया. विपक्ष ने पूछा कि क्या मंत्री का इस्तीफा हो गया है. हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही अब तक दो बार स्थगित करनी पड़ी है. प्रश्नकाल नहीं हो पाया है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़ देने का मुद्दा उठाया. उन्होंने सिंहदेव का सदन में दिया भाषण भी मीडिया में लीक होने पर आपत्ति की.
http://जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक गाना ‘दिल लौटा दो’ रिलीज
उनका कहना था कि सदन की कार्यवाही का प्रसारण नहीं होता, फिर यह भाषण लीक कैसे हो गया. इसकी जांच की जानी चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विपक्ष को याद होगा कि लालकृष्ण आडवाणी भी इसी तरह सदन छोड़कर चले गए थे. विपक्ष ने मंत्री के सदन में आने तक विधानसभा की कार्यवाही रोकने की मांग की. काफी देर तक हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराने की कोशिश की. उन्होंने विनय भगत को प्रश्न पूछने के लिए पुकारा. भाजपा विधायक फिर से अपनी जगह पर खड़े हो गए.
http://‘मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ गाने वाले सहदेव को मुख्यमंत्री ने दी शाबासी
उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक कार्यवाही आगे नहीं बढ़नी चाहिए. भाजपा विधायकों ने इसे संविधानिक संकट बताया. उनका कहना था, मंत्री ने सरकार पर अविश्वास प्रकट किया है, इसका मतलब है अब मंत्रिमंडल ही अस्तित्व में नहीं है. कांग्रेस विधायकों ने इसका विरोध किया. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से दो लोगों के विवाद पर चर्चा हो रही है. एक व्यक्ति तो कह कर गए हैं. उन्हें पता चला है कि दूसरे व्यक्ति को बलपूर्वक सदन में आने से रोक दिया गया है. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि विपक्ष सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच बृहस्पत सिंह अपनी सीट पर पहुंच गए.
देश के 22 जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता https://t.co/P8fFmK8wv2
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 27, 2021







