बेमेतरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 98 करोड़ 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इसके अलावा उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने, उप तहसील नांदघाट को तहसील का दर्जा एवं भिंभौरी को उप तहसील बनाए जाने की घोषणा की. आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदे के मुताबिक किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है.
http://जियो ने किया टैरिफ बढ़ाने का ऐलान, सभी प्लान्स हो जाएंगे महंगे
उन्होंने केन्द्र से अनुरोध किया कि जिस प्रकार पूर्व में छत्तीसगढ़ का चावल लेते थे उसी तरह इस साल भी लें. केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ का चावल नहीं लेने की बात की जा रही है. इस बाबत् मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी गई है. इसके अलावा केन्द्रीय खाद्य मंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात भी कर चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश में खुशहाली आई है. लोगों की आय में वृद्धि हुई है. प्रदेश में सुपोषण योजना एवं हॉट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है. इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. महिला एवं बेटियों के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बेमेतरा जिले के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी.
http://VIDEO : ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर रिलीज, मराठा योद्धा के अवतार में छा गए अजय







