नई दिल्ली. भारत-श्रीलंका के बीच आज खेला जाने वाला दूसरा टी20 मैच स्थगित कर दिया गया है. भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसकी वजह से कोलंबो में होने वाले आज के मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि स्थगित खेल अब बुधवार (28 जुलाई) को होगा, जिसके बाद सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को होगा. क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका दोनों टीमों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है.
http://हंगामे के बीच कल तक के लिए विधानसभा की कार्रवाई स्थगित
क्रुणाल पांड्या के करीबी संपर्क में रहने वाले खिलाड़ियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी और टी20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. क्रुणाल ने इस मैच में सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की थी और 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. इसके अलावा बल्लेबाजी में नाबाद 3 रन बनाए थे. बता दें कि वनडे सीरीज की शुरुआत भी स्थगित कर दिया गया था, क्योंकि श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कोच और वीडियो विश्लेषक सीरीज शुरू होने से पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
http://अक्षरा सिंह ने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर दिए गजब के एक्सप्रेशन, वीडियो वायरल











