नई दिल्ली. टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा ‘जादू है नशा है…’ गाने पर कातिल डांस मूव्स दिखा रही हैं. मोनालिसा इस वीडियो में ऐसी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं कि आप ‘जिस्म’ फिल्म की बिपाशा बसु को भी भूल जाएंगे. इस वीडियो में मोनालिसा ने पिंक कलर का आउटफिट कैरी किया है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट्स हैं. मोनालिसा का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- त्योहारों के दौरान भूले नहीं कि कोरोना अभी गया नहीं
मोनालिसा के इस डांस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है. फैंस वीडियो पर कमेंट कर मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे. इस वीडियो के बाद मोनालिसा ने और डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह बैकलेस ब्लाउज के साथ काली साड़ी में अपने बैडरूम में डांस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो भी उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में वह ‘ओ मेरे दिल के चैन…’ गाने के रिमिक्स पर डांस करती दिख रही हैं.
http://12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक










