रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर और घटकर 0.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है. विगत 23 जुलाई को प्रदेश भर में हुए 30 हजार 450 सैंपलों की जांच में 118 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं. प्रदेश में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3046 है. बीते सप्ताह 17 जुलाई से 23 जुलाई के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.58 प्रतिशत रही है. इस दौरान संक्रमण की दर 17 जुलाई को 0.56 प्रतिशत, 18 जुलाई को 0.61 प्रतिशत, 19 जुलाई को 0.78 प्रतिशत, 20 जुलाई को 0.59 प्रतिशत, 21 जुलाई को 0.6 प्रतिशत, 22 जुलाई को 0.55 प्रतिशत और 23 जुलाई को 0.39 प्रतिशत रही है.
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति
रायपुर. राज्य शासन ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में वर्ष 2021 में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए परीक्षाओं के आयोजन की सशर्त अनुमति दी है. कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के तहत प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समय-समय पर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम बीएससी कृषि ऑनर्स, बीएससी उद्यानिकी ऑनर्स, बीटेक कृषि अभियांत्रिकी एवं बीटेक फूड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षाओं का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के माध्यम से कराया जाने की अनुमति प्रदान की गई है.
http://दोस्त के साथ मिलकर पति ने की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार







