रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 का परीक्षा परिणाम 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्हीके गोयल ने बताया कि परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in/ तथा https://results.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेगी.
http://मंत्री ने तलवार से काटे केक, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भी भूले
पंचायत उप निर्वाचन के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2021 कराए जाने हेतु 01 जनवरी 2021 के संदर्भ तारीख पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा सभी विकासखण्ड में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है. आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित विकासखण्ड के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं संबंधित तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है. अपर कलेक्टर को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है. निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 12 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा. जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल 44 रिक्त पद हेतु उप निर्वाचन कराया जाएगा. जिसके अनुसार जनपद सदस्य के 01, सरपंच के 01 एवं पंच के 42 पद रिक्त है.
http://‘TMKOC’ से गायब हैं बबीता जी, क्या छोड़ दिया शो? जानिए सच्चाई







