नई दिल्ली. कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने जानकारी दी है कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन सितंबर तक आ सकती है. डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों की कोरोना वैक्सीन संक्रमण की चेन तोड़ने की दिशा में अहम कदम साबित होगी. उन्होने बताया कि जाइडस कैडिला ने बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है और उन्हें आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी का इंतजार है.
http://श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का कब्जा
डॉ. गुलेरिया ने बताया कि भारत बायोटेक की ओर से बच्चों के लिए तैयार की गई कोवैक्सीन का ट्रायल भी अगस्त या सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ट्रायल के तुरंत बाद ही वैक्सीन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. बता दें कि फाइजर की ओर से तैयार बच्चों की वैक्सीन को अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी फूड एंड ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि सितंबर तक बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जा सकेगा. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए वैक्सीन को अहम माना जा रहा है.
http://Samsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स









