रायपुर. पुलिस मुख्यालय से 52 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है. जारी आदेश में 32 सहायक उप निरीक्षकों, 8 उप निरीक्षकों, 1 प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षकों के नाम शामिल हैं. देखिए सूची-
http://रास्ता रोककर चाकू से हमला, 24 घण्टे के अंदर आरोपी गिरफ्तार


http://VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का ठहाकेदार ट्रेलर रिलीज, कंफ्यूजन के बीच कॉमेडी की डोज
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को फिर लिखा पत्र
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान उपार्जन करने और 32 लाख मेट्रिक टन चावल केन्द्रीय पूल में लेने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि यदि भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं की जाती है, तो राज्य को वर्ष 2017 और वर्ष 2018 की भांति ही उपार्जन के एम.ओ.यू. की शर्तों में शिथिलता प्रदान की जाए ताकि राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का समूचित मूल्य दिलाया जा सके. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर के इस अत्यावश्यक आर्थिक विषय पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से शीघ्र अतिशीघ्र मिलने हेतु समय प्रदान करने का भी पुनः अनुरोध किया है.
मुख्यमंत्री निवास में 20 नवम्बर को ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम स्थगित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में 20 नवम्बर बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.







