नई दिल्ली. सैमसंग ने Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 का अपग्रेडेड वर्जन है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपए है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपए है. फोन को आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है.
http://अब आजीवन रहेगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता
फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G72 MP3 GPU, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. प्राइमरी लेंस सैमसंग का ISOCELL GM2 है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
http://प्रिया प्रकाश वारियर ने साड़ी में किया डांस, वीडियो ने मचाई धूम










