नई दिल्ली. एक महिला डॉक्टर कोरोना के दो वेरिएंट से संक्रमित मिली है. एक ही समय पर किसी का दो कोरोना वेरिएंट से संक्रमित होने का यह भारत का पहला मामला माना जा रहा है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थीं. उनके सैम्पल में अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट मिले हैं. असम के डिब्रूगढ़ जिले में ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ विश्वज्योति बोरकाकोटि ने एक महिला डॉक्टर के दो कोरोना वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की है.
http://फिर पकड़ाया 1.40 करोड़ रुपए का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
उन्होने बताया कि महिला डॉक्टर के पति को कोरोना हुआ था, फिर महिला डॉक्टर का टेस्ट हुआ तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. डॉ विश्वज्योति ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया कि महिला डॉक्टर एक साथ कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित हैं. वहीं पति के सैंपल में सिर्फ अल्फा वेरिएंट मिला. रिजल्ट को कंफर्म करने के लिए दो बार टेस्ट किया गया था. जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर को कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं. लेकिन उनकी हालत ठीक है और फिलहाल उनको हॉस्पिटल में भर्ती भी नहीं किया गया है.
http://चाणक्य नीति : इन लोगों को कभी न बताएं अपनी पीड़ा, हमेशा रहें दूर









