नई दिल्ली. फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया का पहला गाना ‘हंजूगम’ रिलीज हो गया है. इस गाने को अजय देवगन और एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष पर फिल्माया गया है. इन दोनों की रोमांटिक जोड़ी और गाने का ही कमाल है कि रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में अजय बेहद सधे हुए अंदाज में दिख रहे हैं. इस गाने को देवशी खंडूरी ने लिखा है और जुबिन नौटियाल ने गाया है. एयरफोर्स की ऑफिशियल पार्टी का मौका लग रहा है जहां अजय और प्रणिता गाते-नाचते नजर आ रहे हैं.
http://Hero MotoCorp Glamour Xtec लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज
बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ‘हंगामा 2’ और ‘भुज’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं. इनके अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही और संजय दत्त भी नजर आएंगे. फिल्म को 13 अगस्त तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज किया जाएगा. भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म में अजय इंडियन एयरफोर्स के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे. गांव के लोगों की मदद से एयरफोर्स बेस तैयार करने की कहानी दर्शकों को फौजी लोगों की मुश्किलों से भी रूबरू करवाएगा.
http://भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया, दीपक चाहर ने खेली मैच विनिंग पारी










