আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाग्यशाली रहे तो 2022 में कंट्रोल हो जाएगा कोरोना : WHO

Published on: July 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि अगर वास्तव में भाग्यशाली हैं तो अगले साल तक कोरोना का संकट हमारे सिर से टल सकता है. अगर वैश्विक स्तर के नेता चाहें तो महामारी पर काबू पाया जा सकता है. डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर माइक रियान ने कहा कि मुझे ये कहना अच्छा लगेगा कि इस साल महामारी का अंत हो जाएगा, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. हम बेहद भाग्यशाली होंगे अगर साल 2022 तक मौजूदा महामारी को कंट्रोल कर लें. उन्होने कहा कि अगर हम गरीब देशों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और अस्पतालों को मदद पहुंचाएं तो महामारी का ये दौर निश्चित ही समाप्त हो जाएगा.

http://2 अगस्त से लगेंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं, प्राइमरी के लिए पंचायतें लेंगी फैसला

उन्होंने बताया कि हाई वैक्सीनेशन रेट वाले जल्दी ही महामारी के चुंगल से आजाद हो सकते हैं. डॉ रियान ने दुनियाभर के नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपने वैक्सीन स्टॉक को गरीब देशों के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं. कोविड टेक्निकल लीड मारिया वैन करखोवे के बेटे के एक सवाल का जवाब देते हुए रियान ने कहा कि बच्चों को भी अपने देश की सरकार से ये पूछना चाहिए कि वे अपना वैक्सीन स्टॉक शेयर क्यों नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम गरीब देशों को पर्याप्त वैक्सीन नहीं दे रहे हैं. हम निष्पक्ष नहीं हैं. इस विषय पर वैन करखोवे ने कहा, ‘दुनियाभर के देशों में अभी भी कोविड-19 के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते एक सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 11.5 प्रतिशत मामलों में वृद्धि हुई है. जबकि मौत के मामले 1 प्रतिशत ज्यादा हुए हैं.’पिछले एक सप्ताह में WHO के छह में से चार क्षेत्रों में मौत के मामलों बढ़े हैं.

http://मानवता शर्मसार : शिक्षक ने दूधमुंही बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पश्चिमी प्रशांत में पहले की तुलना 10 फीसद ज्यादा मौतें हुई हैं. जबकि साउथ-ईस्ट एशिया में मौत का ग्राफ 12 प्रतिशत बढ़ गया है. पूर्वी भूमध्यसागर में 4 फीसद ज्यादा मौतें हुई हैं. जबकि अफ्रीकी महाद्वीप अभी भी घातक ट्रांसमिशन से जूझ रहा है. डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के मुताबिक, जहां भी कोरोना इंफेक्शन वैक्सीन प्रोटेक्शन को तोड़ने में कामयाब दिख रहा है, वहां माइल्ड केस बहुत ज्यादा नजर आ रहे हैं. दूसरा, कोरोना के नए वेरिएंट्स से मामलों मे तेजी आने की संभावना अभी भी बनी हुई है. डॉ. रियान ने अंत में कहा कि महामारी के दौर में आप जो कुछ भी करते हैं वो या तो खतरे को बढ़ाएगा या कम करेगा. यहां जीरो रिस्क जैसा कुछ नहीं है. हमें इस जोखिम को कम करने के बारे में सोचना चाहिए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now