बलौदाबाजार. जिला अस्पताल बलौदाबाजार प्रभारी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में अस्पताल में मौत हो गई. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल बलौदाबाजार प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र साहू करीब 10 साल से वहां पदस्थ थे. उनकी ड्यूटी इन दिनों कोविड अस्पताल में लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर शैलेंद्र रविवार को दिनभर मरीजों को देखते रहे. बाद शाम को उन्होंने स्टाफ को बताया कि वह संक्रमित हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
http://कर्ज चुकाने से बचने प्रार्थी ने चोरी कर गढ़ी थी चोरी की कहानी, गिरफ्तार
उन्होंने आराम करने और डिस्टर्ब न करने की बात कहकर आराम करने चले गए. सोमवार सुबह भी वह कमरे से बाहर नहीं निकले. ड्यूटी बदलने लगी और काफी देर बाद भी डॉक्टर नहीं निकले तो स्टाफ उन्हें देखने के लिए पहुंच गया. उन्हें सोता हुआ देख स्टाफ को आशंका हुई तो उसने डॉक्टरों को सूचित किया. जांच के दौरान वह मृत मिले. बताया जा रहा है कि डॉक्टर शैलेंद्र साहू रायपुर के रहने वाले थे. सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे.
http://Mercedes AMG E 53 और नई AMG E 63S भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







