नई दिल्ली. भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. शिखर धवन ने 95 बॉल पर नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए थे. चमिका करुणारत्ने ने 35 बॉल पर नाबाद 43 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 39 रन की पारी खेली. भारत के कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला. भारतीय टीम ने 263 रन के लक्ष्य को 36.4 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. पृथ्वी शॉ ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. वे 24 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए.
http://नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए
शॉ ने धवन के साथ 58 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. बाद ईशान और धवन ने पारी संभाली. उन्होंने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप की. ईशान ने अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद मनीष पांडेय ने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की. मनीष 40 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट हुए. बाद धवन ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर टीम इंडिया को मैच जीता दिया. सूर्यकुमार 20 बॉल पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे. धवन-सूर्यकुमार ने 36 बॉल पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की. श्रीलंका के लिए धनंजय डि सिल्वा ने दो विकेट झटके जबकि लक्षण संदाकन को एक विकेट मिला.











