महासमुंद. जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है. रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य खाद्य पदार्थ दिन-ब-दिन कीमती होते जा रहे हैं ऐसे में गृहणियां बहुत चिंतित हैं कि अब घर चलाएं तो भला कैसे. गृहणियों की इस चिंता को उठाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि लोगों की इस समस्या को देश भर मे उठाने का काम कांग्रेस कर रही है और इसी क्रम मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर महंगाई तथा केंद्र सरकार का विरोध कर रही है.
http://हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचने ग्राहक तलाशता युवक पकड़ाया
ब्लॉक स्तर तथा जिला स्तर पर आंदोलन पश्चात महंगाई के विरोध मे 17 जुलाई को रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय पदयात्रा मे जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में महासमुंद जिला के कांग्रेसजन भी शामिल हुए तथा महंगाई के विरोध में महंगे सरसो के तेल की माला प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पहनाकर भेंट की. राजीव भवन रायपुर से कलेक्टोरेट रायपुर तक पदयात्रा कर महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र रायपुर जिलाधीश को सौंपा गया.
महासमुंद से जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के साथ ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम भोई, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, श्रीमती ब्रिजेन बंजारे, सोमेश दवे, नितेंद्र बनर्जी, निर्मल जैन, हर्षित चंद्राकर, कुनाल चंद्राकर एवं महासमुंद के सभी ब्लॉक से पहुंचे कांग्रेसजन पदयात्रा में शामिल हुए। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने दी.
संवेदनहीनता : आरपीएफ जवान ने कुकर में मारी लात, गर्म दाल से झुलसा मासूम https://t.co/0Fe5eBBhZx
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 18, 2021







