रायपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल 19 जुलाई को स्थान-रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जीई रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा. इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक आईसीआईसीआई बैंक अकादमी रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 40 पदों और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस के व्यवसाय विकास अधिकारी के 200 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है. उप संचालक रोजगार ने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 19 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे.
http://दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, दर्जनभर घायल
छत्तीसगढ़ में अब तक 371 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 371 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 18 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 703.3 मिमी और मुंगेली जिले में सबसे कम 259.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
http://संवेदनहीनता : आरपीएफ जवान ने कुकर में मारी लात, गर्म दाल से झुलसा मासूम







