আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का ठहाकेदार ट्रेलर रिलीज, कंफ्यूजन के बीच कॉमेडी की डोज

Published on: November 18, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘गुड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में करीना और अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिकाओं में हैं. कुल 3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में कई कॉमेडी सीन्स हैं. जहां बीते दिनों दमदार पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया वहीं अब यह धमाकेदा ट्रेलर लोगों को जमकर ठहाके मारने पर मजबूर कर रहा है. बता दें कि इस फिल्म में अक्षय और करीना ऐसे विवाहित जोड़े की भूमिका में दिखेंगे, जो बच्चे के लिए कोशिश कर रहा है.

http://महापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

यूनीक सब्जेक्ट पर बेस्ड फिल्म का ट्रेलर कॉमिक एलिमेंट से भरपूर है. दिलजीत दोसांझ के पंच दमदार हैं. महज उनकी मौजूदगी हंसाने का दम रखती हैं. प्रेग्नेंसी के कंफ्यूजन से भरी कहानी में करीना-अक्षय की केमिस्ट्री शानदार है. इस फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता हैं और धर्मा प्रोडक्शन हाउस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है. राज मेहता बतौर डायरेक्टर इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. हीरू जौहर, अरुणा भाटिया, करन जौहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी.

http://जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय, देखिए जिलावार स्थिति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now