कवर्धा. NH-30 पर सड़क हादसे में नायब तहसीदार सहित 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि आबकारी विभाग का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान के दो दोस्त बाहर से मिलने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ सरकारी गाड़ी में सतीश शनिवार सुबह 6 बजे चाय पीने के लिए चिल्फी से धवईपानी के लिए निकले थे. इस दौरान रास्ते में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर आबकारी विभाग में गार्ड सुरेंद्र झारिया उर्फ चंदन मिल गया. पहचान का होने के चलते उसे भी गाड़ी में बिठा लिया. फिर सभी ढाबे पर पहुंचे और वहां से चाय पीने के बाद लौट रहे थे. गाड़ी सतीश ही ड्राइव कर रहे थे.
http://अब तक 30 फीसदी कम बारिश, खेतों में कहीं-कहीं दिखाई देने लगीं दरारें
चाय पीकर लौटते समय अचानक से तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ गया और दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ा. हादसे में तहसीलदार सतीश कृषान सहित उनके दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 पर सूचना दी. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. उनके दोनों दोस्तों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है. टक्कर लगने के बाद ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है. चालक उसे छोड़कर भाग निकला.
http://Vivo Y72 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स







