আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र ने चेताया- अगले 100-125 दिन बेहद अहम

Published on: July 16, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले 100-125 दिन काफी अहम रहने वाले हैं. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की बात इसलिए हो रही है क्योंकि अभी हर्ड इम्युनिटी पर नहीं पहुंचे हैं. बड़ी आबादी को संक्रमण का खतरा बरकरार है. हम संक्रमण के रास्ते हर्ड इम्युनिटी तक नहीं पहुंचना चाहते. केस कम होने की रफ्तार धीमी हो गई है. हालात खराब न हो इसलिए कोविड-संबंधी व्यवहार बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि 100-125 दिन बेहद अहम हैं, इसलिए सबको सतर्क रहना होगा और जिम्मेदारी निभानी होगी.

http://निगम-मंडलों की एक और सूची जारी, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बने अटल श्रीवास्तव

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया है और बताया है कि वर्ल्ड तीसरी वेब की ओर बढ़ रहा है. पॉल ने डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि स्पेन में 64% केस एक हफ्ते में बढ़े हैं. इसी तरह से नीदरलैंड्स में कोरोना के मामलों में 300% का इजाफा देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ की चेतावनी ग्लोबल है. उसे हमें समझना है और जो जरूरी उपाय हैं उन्हें हमें अपनाना है.

http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत पंजीयन हेतु संयुक्त खातेदार किसानों को अब सिर्फ देना होगा स्व-घोषणा पत्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now