रायपुर. प्रदेश सरकार के निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है. सूची के मुताबिक सूरजपुर के पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है. शाकंभरी बोर्ड में जांजगीर-चांपा के रामकुमार पटेल को अध्यक्ष का जिम्मा मिला है वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी सर्जियस मिंज को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. झीरम घाटी हमले में दिवंगत हुए उदय मुदलियार के पुत्र जितेंद्र मुदलियार को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है.
http://मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिए निर्देश
रायपुर नगर निगम के पार्षद ज्ञानेश शर्मा को राज्य योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. नव गठित तेलघानी विकास बोर्ड में संदीप साहू को अध्यक्ष बनाया गया है. रायपुर के ही सुशील सन्नी अग्रवाल को भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया है. वहीं विपीन साहू अब दुग्ध संघ के अध्यक्ष होंगे. अश्विनी साहू को कृषि उपज मंडी, दुर्ग और विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक रायपुर का अध्यक्ष बनाया गया है. जिला केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर में प्रमोद नायक, राजनांदगांव में नवाज खान और दुर्ग में जवाहर वर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.
http://21 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे











