रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर और गिरकर 0.65 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह इस साल का सबसे कम संक्रमण दर है. इस वर्ष जनवरी में संक्रमण की निम्नतम दर 1.55 प्रतिशत, फरवरी में 0.89 प्रतिशत, मार्च में 0.81 प्रतिशत, अप्रैल में 11.3 प्रतिशत, मई में 3.7 प्रतिशत तथा जून में 0.97 प्रतिशत रही है. प्रदेश में 14 जुलाई को 38 हजार 731 सैंपलों की जांच में 252 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. राजनांदगांव और बेमेतरा जिले में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया. प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमण की दर अब एक प्रतिशत से भी नीचे पहुंच गई है. शेष सात जिलों में यह दर 1.13 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 2.33 प्रतिशत तक है. राज्य में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4028 है.
http://पहुंचे तो थे, कार्रवाई क्या की? बताने से कतरा रहे अधिकारी…
आईसीआईसीआई बैंक अकादमी के सेल्स ऑफिसर के 40 पदों पर होगी भर्ती
रायपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जुलाई सोमवार को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा. कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक अकादमी रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 40 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है. उप संचालक रोजगार ने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 19 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं.
http://पूर्व जनपद सदस्य गिरफ्तार, घर से लाखों की सागौन जब्त होने के बाद था फरार







