আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा, कल से आवेदन

Published on: July 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. नीट (यूजी) 2021 परीक्षा देश भर में 12 सितंबर 2021 को आयोजित होगी. एनटीए ने कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. नीट की आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट (वेबसाइटों) के माध्यम से शुरू होगी. केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है.

http://विराट की कप्तानी पर रैना बोले- ICC ट्रॉफी की बात कर रहे हैं, उन्होंने अब तक IPL भी नहीं जीता

नीट के परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 में उपयोग किए गए 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी. उन्होने लिखा कि COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा. एंट्री और एग्जिट के दौरान स्लॉट, कॉन्टैक्टलेस रजिस्ट्रेशन, उचित सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा. गौरतलब है कि हर साल, 15 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवार नीट परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं. नीट 2021 पाठ्यक्रम के संबंध में, शिक्षा मंत्रालय ने पहले स्पष्ट किया था कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट, 2021 एनटीए द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी.

http://IMA की चेतावनी- कोरोना की तीसरी लहर नजदीक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now