नई दिल्ली. विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है. उन्होने न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा कि- मुझे लगता है कि वह नंबर वन कप्तान हैं. उनके रिकॉर्ड यह बताते हैं कि उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है. मुझे लगता है कि वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. आप आईसीसी ट्रॉफी की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है. मेरे हिसाब से उनको थोड़ा टाइम देना चाहिए. एक के बाद एक लगातार दो से तीन वर्ल्ड कप होने हैं, 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक 50 ओवर विश्व कप. फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं होता है, कभी-कभी आप कुछ चीजें मिस कर जाते हैं.
http://IMA की चेतावनी- कोरोना की तीसरी लहर नजदीक
रैना ने कहा कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल इसका एक उदाहरण है. लोगों ने कहा कि यह कंडिशंस की वजह से हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बैटिंग में कुछ कमी रही. बड़े बल्लेबाजों को पार्टनरशिप करनी चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए. रैना ने आगे कहा कि हम चोकर नहीं हैं, हम 1983 का वर्ल्ड कप पहले ही जीते हैं. बाद 2007 में टी-20 विश्व कप जीता फिर 2011 में एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहे. हमें यह समझने की जरूरत है कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. तीन विश्व कप आना बाकी है और मुझे नहीं लगता लोग टीम को चोकर्स कहें, हमें उन्हें थोड़ा और समय देने की जरूरत है. वे सब अच्छा कर रहे हैं और विराट में गेम बदलने की क्षमता है. हमें टीम के नए तरीके का सम्मान करने की जरूरत है.
http://निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने पर दो स्टाम्प वेंडरों के लाइसेंस निलंबित











