नई दिल्ली. कोरोना की तीसरी लहर को लेकर इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) ने सख्त चेतावनी जारी की है. आईएमए ने कहा कि तीसरी लहर नजदीक है और ऐसे में टूरिज्म और धार्मिक यात्राएं कुछ और महीने इंतजार कर सकते हैं. आईएमए ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि महामारी के इतिहास को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर निश्चित है. ये बेहद करीब है और इसे रोका नहीं जा सकता है. ये देखकर बहुत दुख हो रहा है कि देश के कई हिस्सों में जनता और सरकार, दोनों ही लापरवाह हैं
http://निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने पर दो स्टाम्प वेंडरों के लाइसेंस निलंबित
ऐसे वक्त में जब हमें तीसरी लहर का असर कम करने को लेकर काम करना चाहिए, कई जगहों पर सरकारें और जनता कोरोना नियमों का पालन किए बिना भीड़ जुटाने पर आमादा हैं. तीर्थ यात्राएं, पर्यटन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है, लेकिन इसके लिए कुछ महीने रुका जा सकता है. आईएमए ने कहा कि इनकी इजाजत देना और लोगों को टीका लगवाए बगैर इस भीड़भाड़ में शामिल होने देना कोविड की तीसरी लहर में बड़ा योगदान दे सकता है. आईएमए ने सभी राज्यों से लोगों की भीड़भाड़ को रोकने की अपील की है.
http://कल से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 14 को जल समाधि की चेतावनी
IMA HQs. Press Release 12.07.2021 pic.twitter.com/ZhmbpezPUD
— Indian Medical Association (@IMAIndiaOrg) July 12, 2021









