नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट का रुख रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 169 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 46,796 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,804 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में भी आज गिरावट का रुख रहा. चांदी के दाम 300 रुपए गिरकर 67,611 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में आज ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और ये 26.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
http://पानी की टंकियों में छिपाकर ले जा रहा था 52 लाख का गांजा, ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार
सोने के वायदा भाव में सोमवार को 190 रुपए गिरावट दर्ज की गई और ये 47,733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलिवरी का वायदा भाव 0.4 फीसदी गिर गया. विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की मांग में आई कमी के कारण वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है. न्यूयॉर्क में सोना 0.43 फीसदी गिरकर 1802.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में जारी उठापटक का असर भी भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दाम पर पड़ रहा है.










