महासमुंद. पुलिस ने फिर ढाई क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा है. जब्त गांजे की कीमत 52 लाख बताई गई है. एसपी दिव्यांग पटेल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजे का अवैध परिवहन होने वाला है. पुलिस ने सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग 353 टेमरी नाका पर नाकेबंदी की. अलसुबह करीब 4 बजे ट्रक क्रमांक डब्लूडी 23 सी 5236 (12 चक्का ट्रक) को रोकने का प्रयास किया. ट्रक चालक ‘वाहन को किनारे लगा रहा हूं’ कहकर तेजी से भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया पर ट्रक चालक टेमरी के पास ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो एक हजार लीटर वाले 20 नग प्राइम कंपनी के प्लास्टिक की पानी टंकी लदी थी.
http://आज से खरीदें सस्ता सोना, सरकार दे रही निवेश का मौका
जिसमें दो टंकी के अंदर 2 क्विंटल 60 किलो गांजा भरा हुआ था. एसपी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक की केबिन की तलाशी ली जिसमें वाहन स्वामी हिमनगर हुगली वेस्ट बंगाल निवासी रमाकांत पांडे पिता त्रिलोकनाथ पांडे के कागजात मिले. पुलिस ने वाहन दस्तावेज के आधार पर वाहन स्वामी व अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस मामला दर्ज कर वाहन स्वामी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम वेस्ट बंगाल भेजी गई है और गांजे सहित ट्रक को जब्त किया. संपूर्ण कार्रवाई में एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू, एसडीओपी बागबाहरा लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिध्देश्वर सिंह, रनसाय मिरी, सेवाराम ध्रुव, कृष्णा पटेल,संतोष सावरा,तोषराम दीवान, बिन्टू हरवंश, शशि दीवान,सरफुद्दीन अंसारी शामिल थे.
http://2021 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







