আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme C11 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिलयमी इंडिया ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर Realme C11 (2021) को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके सिंगल 2GB+32GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे कूल ब्लू और कूल ग्रे वाले कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ग्राहक इसे ऐमेजॉन इंडिया और रियलमी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं. साथ ही इसे दूसरे मेनलाइन चैनल्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है.

http://देह व्यापार का खुलासा, 2 युवतियों के साथ दलाल गिरफ्तार

इस स्मार्टफोन में 2GB रैम और IMG 8322 GPU के साथ UNISOC SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 8MP का कैमरा दिया गया है. साथ ही इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है. इस फोन की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से यहां 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, माइक्रो USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. इससे यूजर्स OTG केबल के जरिए दूसरे फोन्स को भी चार्ज कर सकते हैं.

http://भारत-श्रीलंका के बीच वनडे और T-20 सीरीज की नई डेट फाइनल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now