आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा. सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में दिन भर रहेगा. पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य नाम का शुभ योग बन रहा है, इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 11 जुलाई रविवार
आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा गुप्त नवरात्रारंभ
मेष : इस राशि वालों को रविवार को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है. कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा. उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.
वृषभ : रविवार को आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे. उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.
http://भारत-श्रीलंका के बीच वनडे और T-20 सीरीज की नई डेट फाइनल
मिथुन : इस राशि वालों के लिए रविवार का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. रविवार को आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. यह दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है.
कर्क : रविवार को इस राशि वालों को कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे. लाभ और सफलता का सुख हासिल होगा.
सिंह : सिंह राशि वाले जातक रविवार को अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. उन्हें अपने सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.
कन्या : रविवार का दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. रविवार को भाग्य का साथ मिलने वाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी. आप मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे.
तुला : रविवार को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. दिन शुभ रहेगा, आपकी योजनाएं सफल रहेंगी. धन संचय के लिए दिन अच्छा है.
http://मनरेगा कार्मिकों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुकंपा अनुदान
वृश्चिक : इस राशि के जातक बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.
धनु : रविवार को इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरी तरह से साथ नहीं मिलने वाला. हालांकि आपको कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले है तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है. रविवार के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा.
मकर : मकर राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा.
कुंभ : रविवार को आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
मीन : मीन राशि के लोगों के लिए रविवार को कामकाज के क्षेत्र में व्यापक फायदे होंगे. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पदोन्नति भी हो सकती है.
http://शासकीय आदेश की अवहेलना पर लिपिक निलंबित, नायब तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण











