नई दिल्ली. भारत-श्रीलंका के बीच सीमित ओवर की सीरीज का नया जारी हो गया है. अब दोनों देशों के बीच पहला वनडे 18 जुलाई को खेला जाएगा. पहले ये सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी. लेकिन श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और टीम के कम्प्यूटर एनालिस्ट के कोरोना संक्रमित होने के बाद शेड्यूल में बदलाव किया गया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, दूसरा वनडे 20 और सीरीज का तीसरा वनडे 23 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होगी.
http://मनरेगा कार्मिकों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुकंपा अनुदान
दूसरा मैच 27 और आखिरी मुकाबला 29 जुलाई को होगा. सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे. बता दें कि श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद कम्प्यूटर एनालिस्ट जीटी निरोशनभी संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बीसीसीआई(BCCI) से सीरीज का शेड्यूल बदलने की गुजारिश की थी, जिसे बीसीसीआई ने मान लिया था. साथ ही मेजबान देश के बोर्ड से श्रीलंकाई टीम का होटल बदलने की मांग की थी, जिसे मान लिया गया और अब श्रीलंका क्रिकेट टीम को कोलंबो के ग्रांड सिनामन होटल में शिफ्ट किया गया है.
http://शासकीय आदेश की अवहेलना पर लिपिक निलंबित, नायब तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण











