नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. यह इस बात का सबूत है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण डेल्टा वेरिएंट को बताया है. डेल्टा वेरिएंट काफी ज्यादा संक्रामक है. भारत में भी दूसरी लहर के लिए कोरोना के इस स्ट्रेन को जिम्मेदार माना जा रहा है. ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में स्वामीनाथन ने कहा कि अभी महमारी की रफ्तार कम नहीं हुई है. कई देशों में टीकाकरण की रफ्तार के चलते गंभीर मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है.
http://नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियर से कहा- सर नहीं, आप मुझे बॉस बोलोगे!
वहीं, दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहा है, अस्पतालों में बिस्तर की कमी है और मृत्य दर बढ़ी हुई है. उन्होंने जानकारी दी कि डब्ल्युएचओ के 6 में से 5 क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. साथ ही अफ्रीका में दो हफ्तों में मृत्यु दर 30 फीसदी से बढ़कर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है. तेजी से फैलने वाला डेल्टा वेरिएंट, दुनियाभर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और सुरक्षा उपयों में ढील दिया जाना मामलों के बढ़ने का सबसे बड़े कारण हैं. दुनिया में कई देश अब अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. डब्ल्युएचओ ने इस हफ्ते सरकारों से चीजों को दोबारा शुरू करने को लेकर सावधान रहने को कहा था.
http://हरलीन देओल ने बाउंड्री पर पकड़ा ऐसा गजब का कैच, हर कोई रह गया हैरान









