नई दिल्ली. अयोध्या में शुक्रवार की सुबह एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए. तीन लोगों को बचा लिया गया है, वहीं पांच की मौत हो गई है. ये परिवार आगरा का बताया जा रहा है जो सरयू में स्नान के लिए गुप्तार घाट आया था. लेकिन वहां पर तेज धारा की वजह से पहले कुछ लोग डूबे और फिर उन्हें बचाने की कवायद में बाकी लोग भी फंस गए. एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में डूबे थे और रेस्क्यू टीम द्वारा तीन लोगों को बचा लिया गया है. लेकिन पांच लोगों की मौत हो गई है और चार लापता बताए जा रहे हैं.
http://शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से अनाचार, युवक गिरफ्तार
जब स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी, तब जाकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और बिना समय गवाएं वहां पर गोताखोर की एक टीम भी पहुंच गई. रेस्क्यू समय रहते शुरू कर दिया गया था और और सभी को बचाने की पूरी कोशिश की गई. जिन लोगो को बचाया गया है उनके नाम सतीश, नमन और अशोक हैं. जबकि जिनकी तलाश की जा रही है उनके नाम सतीश की पत्नी आरती (35), बेटी प्रियांशी (16), अशोक का बेटा ललित, दूसरा बेटा पंकज, अशोक की पत्नी राजकुमारी, बेटी गौरी, बेटी जूली, पौत्र धैर्य (7), और इसके अलावा श्रुति (20), सार्थक (16), सीता (35) और सीता की बेटी (4) दृष्टि शामिल है.









