আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन अधिकारियों और दो शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Published on: September 12, 2019
---Advertisement---

रायपुर. कृषि और जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने बेमेतरा प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, अधिकारी इस का विशेष ध्यान रखें. मंत्री चौबे सहकारिता विभाग के उप पंजीयक के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कृषि मंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बेरला के अनुविभागीय अधिकारी आरके गंजीर के खिलाफ भी अनियमितता बरतने के कारण उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कृषि मंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता (प्रोजेक्ट) आशलता गुप्ता के बैठक में अनुपस्थित होने कारण उनको शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर को दिए.

http://स्वास्थ्य मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर देकर कहा- समस्याओं से कराएं अवगत

शिवनाथ नदी इन्टेक वेल से बेमेतरा जिले के लगभग 97 गावों में मीठा पानी प्रदाय किया जा रहा है. बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उनके विभाग की समीक्षा नहीं की जा सकी और न ही उनके द्वारा बैठक में प्रतिनिधि भेजा गया. मंत्री चौबे ने छग सिविल सेवा आचरण अधिनियम के उल्लंघन के मामले में जिले के दो शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए. इनमें एक शिक्षक आशुतोष पाण्डे शासकीय स्कूल मोहरेंगा में पदस्थ हैं एवं दूसरे शिक्षक विरेन्द्र कुमार टंडन, शासकीय स्कूल आनंदगांव में कार्यरत थे, जिसका स्थानांतरण शासकीय स्कूल बटार में किया गया है. उनके द्वारा भारमुक्त होने के बाद भी नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण नहीं कर विद्यार्थियों को बरगलाने एवं आनंदगांव स्कूल में तालाबंद करने का आरोप है.

http://फेसबुक पर विचार रखना सरकार के खिलाफ टिप्पणी नहीं, आरक्षक के निलंबन पर रोक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now