नई दिल्ली. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. देहरादून में शनिवार को हुई बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कई नाम इस पद के लिए रेस में थे, जिनको पीछे करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली. पुष्कर सिंह धामी कल (रविवार) सीएम पद की शपथ लेंगे. विधायक दल की बैठक में नाम का ऐलान होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने दावा पेश किया. आरएसएस के करीबी माने जाने वाले पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
http://आमिर खान-किरण राव हुए अलग, क्यों ट्रोल हो रहीं फातिमा?
वे दो बार खटीमा से विधायक चुने जा चुके हैं. धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले में हुआ था. बीजेपी के सभी विधायकों की दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई गई थी. दिल्ली से पार्टी आलाकमान ने बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को देहरादून भेजा था. पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही पिछले कई दिनों से राज्य में चल रहा सियासी संकट भी खत्म हो गया है. यह संकट उस समय शुरू हुआ था, जब केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब किया था.









