नई दिल्ली. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने ऐलान किया है कि वह अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं. कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में ऐलान किया कि अब वह अपनी जिंदगी अलग-अलग जीने वाले हैं. हालांकि बेटे आजाद की परवरिश किरण और आमिर साथ ही करेंगे. अपने फाउंडेशन और बिजनेस को भी साथ ही संभालेंगे. आमिर और किरण की 15 साल की शादी टूटने पर फैंस को बड़ा झटका लगा है. लेकिन उलझन की बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्रोल किया जा रहा है.
सोशल मीडिया यूजर्स आमिर-किरण के तलाक के पीछे फातिमा के साथ अफेयर को जिम्मेदार बता रहे हैं. आमिर खान संग दंगल और थग्स ऑफ हिन्दोस्तान में काम कर चुकी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्विटर यूजर्स ने निशाने पर लिया है. यूजर्स का कहना है कि फातिमा, आमिर खान की अगली पत्नी हो सकती हैं. ऐसे में फातिमा को ट्रोल किया जा रहा है. उनका मजाक बन रहा है और वह ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही हैं.
http://Samsung Galaxy A22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Fatima sana Shaikh no 3?
Aamir Khan and his wife Kiran Rao announce divorce#AamirKhan #fatimasanashaikh pic.twitter.com/iw2C1RJ1ds
— Gautam Gada (@GautamGada) July 3, 2021
https://twitter.com/AnshuBiswas3/status/1411214968737865728?s=20










