नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दामों बढ़ोतरी की है. डीजल की कीमतें स्थिर हैं. पेट्रोल की कीमत अधिकतम 40 पैसे तक बढ़ी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.16 रुपए जबकि डीजल 89.18 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 105.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 99.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 100.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है. इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है.
http://Samsung Galaxy A22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://मौनी रॉय की इन तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां, दिलकश अदाओं से बनाया दीवाना
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










