नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट दुनिया के करीब 100 देशों तक फैल चुका है. डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि आने वालों दिनों में यह सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट बन जाएगा. इस तरह यह दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना का संक्रामक वेरिएंट होगा. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक अपने साप्ताहिक कोरोना महामारी अपडेट में WHO ने बताया कि 29 जून 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक 96 देशों में डेल्टा वेरिएंट के मामले पाए गए हैं. हालांकि इसकी आशंका कम है कि इतने देशों में कोरोना का यह वेरिएंट दस्तक दे चुका है, क्योंकि कई देशों में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए संसाधन कम हैं. लिहाजा डेल्टा वेरिएंट की पहचान के लिए और संसाधन की जरूरत है.
http://हंगामा 2 का ट्रेलर रिलीज, कंफ्यूजन के बीच खूब हसाएंगी फिल्म
लेकिन यह सच है कि डेल्टा वेरिएंट के चलते कई देशों में कोरोना के मामलों में उछाल आया है और संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने के बारे में बताते हुए डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि आने वाले महीनों में डेल्टा वेरिएंट फैलने के मामले में कोविड-19 के अन्य वेरिएंट्स को पीछे छोड़ देगा. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए अब तक जो उपाय अपनाए जा रहे थे, वो कारगर हैं. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वेरिएंट्स ऑफ कंसर्न वाले वेरिएंट की संक्रमण क्षमता बढ़ रही है. इसलिए डेल्टा वेरिएंट से बचने के लिए वैक्सीनेशन को तेज किए जाने की जरूरत है.
http://सिंदूर दान से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- दूल्हा पसंद नहीं









