नई दिल्ली. एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसमें ठीक सिंदूर दान से पहले भरे मंडप में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़के वाले शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा लोहरा के साथ तय हुई थी.29 जून को विनोद बारात लेकर चंदा के घर पहुंचा. शादी की सभी रस्में शुरू की गईं. वरमाला भी हो गई, सात फेरे भी चंदा और विनोद ने ले लिए…लेकिन जैसे ही सिंदूर दान करने की बारी आई दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठ कर चली गई.
http://ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
दुल्हन ने अपने मां-बाप से कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है. शादी न होने के कारण बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के ही घर पर धरने पर बैठ गए थे, बाद में धरना खत्म हो गया. दूल्हे और बारातियों का कहना है कि या तो दुल्हन शादी कर साथ चले या फिर शादी पर उन्होंने जो खर्च किया है, उसका हर्जाना लड़की पक्ष चुकाए. मामले को लेकर लड़की के पिता का कहना है कि लड़की शादी को तैयार नहीं और लड़के पक्ष के लोग शादी में हुई खर्च हुए पैसे मांग रहे हैं लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं. थक हारकर दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन लिए वापस जाना पड़ा.









