कोरबा. पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामला रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार शंकर नगर बस्ती में आरक्षक विजेंद्र रात्रे किराए से मकान लेकर रहता था. उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और मंगलवार को घर में कोई नहीं था. इसी बीच रात में आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा कि विजेंद्र का शव कमरे में फंदे से लटक रहा है. बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. हालांकि विजेंद्र के खुदकुशी करने का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आ सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
http://चाणक्य नीति : इन 3 बातों के कारण टूट जाता है अपनों के साथ रिश्ता!
छत्तीसगढ़ में अब तक 238.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 238.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 413.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
http://कोरोना से मौत पर देना होगा मुआवजा, राशि खुद तय करे केंद्र : SC







