আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : गाय को हरा चारा, चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: June 29, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. शतभिषा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 29 जून मंगलवार

आषाढ़ कृष्ण पंचमी 13:23 तक

मेष : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आज भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

http://प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान- अधिसूचित क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी संभव नहीं

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को आप परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे. उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले है तो उनमे थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि मंगल का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पदोन्नति भी हो सकती है.

http://पिकअप-ट्रक में जबरदस्त टक्कर, बच्ची समेत 6 महिलाओं की मौत

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को दूसरे क्या कह रहे हैं, इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे. कल कोई दान पुण्य कर सकते हैं.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो उसे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे. रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार को दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि मंगलवार के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि मंगल को घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

http://जमीन विवाद को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई को हत्या की नियत से नदी में फेंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now