नई दिल्ली. AIIMS के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इससे स्कूल खुलने तथा उनके लिए बाहर की गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा. उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन के दो से 18 साल आयु वर्ग के बच्चों पर किए गए दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों के सितंबर तक आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि औषधि नियामक की मंजूरी के बाद भारत में उस समय के आस-पास बच्चों के लिये टीके उपलब्ध हो सकते हैं.
http://मनमाना किराया वसूल कर रहे बस संचालक, सीएम को चिट्ठी
डॉ. गुलेरिया ने बताया कि उससे पहले अगर फाइजर के टीके को मंजूरी मिल गई तो यह भी बच्चों के लिए एक विकल्प हो सकता है. उन्होने कहा कि अगर जायडस के टीके को मंजूरी मिलती है तो यह भी एक और विकल्प होगा. उन्होंने कहा कि बच्चों में यद्यपि कोविड-19 संक्रमण के हल्के लक्षण होते हैं और कुछ में लक्षण भी नहीं होते, वे लेकिन संक्रमण के वाहक हो सकते हैं. बीते डेढ़ साल में कोविड-19 महामारी के कारण पढ़ाई में हुए व्यापक नुकसान का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलना होगा और टीकाकरण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि महामारी से उबरने का रास्ता टीकाकरण ही है.
http://सबसे अधिक ट्रैफिक वाले मार्ग पर बाजार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा









