आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. धनिष्ठा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है. शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा, इस राशि में गुरु भी वक्री स्थिति में है. इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से सभी लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 28 जून सोमवार
आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी 14:16 तक
मेष : भाग्य आपके साथ है. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा तथा धन का निवेश होगा.
वृषभ : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें.
http://टीकाकरण अभियान में ना करें व्यवधान, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर
मिथुन : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे. धन का निवेश करने के लिए सोमवार का दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते है. दिन शुभ रहेगा.
कर्क : काफी लोगों से वार्तालाप होगा. मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा.
सिंह : नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. पुत्र संतान द्वारा सराहनीय काम होगा. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा.
कन्या : आप चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.
तुला : घूमने-फिरने के लिए आप घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. परिवार में संपन्न मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे.
http://स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा, मोहल्ला कक्षा लेने वाले 36-36 शिक्षक हर जिले में होंगे पुरस्कृत
वृश्चिक : आज सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है, इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा.
धनु : कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धन का निवेश शुभ रहेगा.
मकर : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.
कुंभ : भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. आज का दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा.
मीन : छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए आपका दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें.
http://रेव पार्टी का भंडाफोड़, रियलिटी शो और फिल्मों से जुड़ीं 5 महिलाएं सहित 22 गिरफ्तार











